हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में दो रुपए के लिए बस चालक व परिचालक और यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान यात्रियों में दहशत की स्थिति बन गई। मामला इतना बढ़ गया कि नाराज चालक और परिचालक ने यात्रियों को बसों से उतरा। जिसके बाद यात्री अन्य वाहनों से जाने को मजबूर हुए। दरअसल मामला बुधवार का है जब एक बस किठौर जाने के लिए तैयार खड़ी थी। बस में 60 से अधिक सवारियां थी। तभी दो सवारी बस में चढ़ी और किराए के रूप में परिचालक को 60 रुपए दिए लेकिन दो रुपए कम होने के कारण परिचालक ने बाद में पैसे देने को कह दिया। यह बात सुनकर दोनों यात्रियों ने परिचालक से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख डिपो में मौजूद अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और दोनों यात्रियों की जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुए।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























