रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती मनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जायंटस ग्रुप ऑफ हापुड़ के तत्वावधान में हापुड में आई एस एस कंप्यूटर्स कार्यालय में रानी लक्ष्मी बाई जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
संस्था के अध्यक्ष योगेश गर्ग ने कहा कि आज हम अपने नायक एवं नायिकाओं को भूलते जा रहे हैं। इस बात की महती आवश्यकता है कि हम नायक एवं नायिकाओं की जयंती को मनाकर अपनी आने वाली पीढ़ी को इनके बलिदान त्याग,तपस्या के बारे में बताएं। संस्था के सचिव डा अनिल बाजपेई ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारत की वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली सच्चे अर्थों में वीरांगना थी।
उनका त्याग व बलिदान न सिर्फ इतिहास के पन्नो में बल्कि हर भारतवासी के दिल व मस्तिष्क में अंकित है। वे हर भारतवासी की प्रेरणास्रोत हैं ।
कोषाध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि लक्ष्मीबाई वीर होने के साथ- साथ बहुत ही आत्मविश्वासी व स्वाभिमानी थीं। हर भारतीयों को उनपर गर्व है।
मनोज करनवाल ने कहा रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाएं हम भारतीयों के मस्तक को गर्व से ऊंचा कर देती हैं।उनकी जयंती पर हम सभी उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं। इस अवसर पर ज्योति शर्मा,रितिका माधवे ने भी विचार व्यक्त किए।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























