बृजघाट पर भक्ति रस में डूबे हापुड़ के श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्मसभा हापुड़ की अगुवाई में बृजघाट पर संचालित वानप्रस्थ आश्रमों के 33वें वार्षिकोत्सव पर पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर श्री भगवन्नाम संकीर्तन का आयोजन किया जिसमें हापुड़ के श्रद्धालुओं व अन्य स्थानों से भक्तों ने भाग लिया।
हापुड़ से सैकड़ों श्रद्धालु बसों द्वारा बृजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने सामूहिक रुप से गंगा स्नान किया और मां गंगा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल हुए। भजन गायकों ने श्री राधाकृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजन गाकर भक्तों को भक्ति के रस में डूबा दिया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सनातन व भारतीय संस्कृति में अपनी आस्था का परिचय दिया। सभा के प्रधान रोहित गर्ग, सचिव अशोक छारिया, उपमंत्री दिपांशु गर्ग आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























