मानव जीवन परोपकार के लिए हैः डा.शैल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वृंदावन के संत प्रवर डा.शैल बिहारी दास जी ने हापुड़ में कहा कि वे लोग ही मानव जाति में जन्म लेते है जिनके कर्म श्रेष्ठ होते है। मानव को सदैव परोपकार करना चाहिए। मानव सेवा व परोपकार मे जो आनंद व सुख की अनुभूति होती है, वह तो स्वर्ग में भी नहीं है।
कथा वाचक डा.शैल बिहारी दास जी हापुड़ के जवाहर गंज में नागरिकों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों को रसपान करा रहे थे। इससे पूर्व जवाहर गंज, आर्य नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो कथा स्थल पर पहुंच कर कलश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए गए। यह कथा 25 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।
वृंदावन के संत डा.शैल बिहारी दास जी ने कहा कि कलियुग में प्रभु स्मरण से ही नैय्या पार हो सकती है। प्रभु कृपा पाने के लिए ईश्वर की भक्ति जरूरी है। निःस्वार्थ भाव से जरुरत मंद की सेवा करना ही सच्ची प्रभु भक्ति है और ईश्वर भी अपने भक्त की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहते है। संत ने ब्रज 84 कोस व वृंदावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रज से श्रेष्ठ कोई धाम नहीं है। ब्रृज तो संतों की तपस्थली है, जहां सभी ईष्ट वास करते है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























