👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी और उसके परिजनों को दबंगों ने निकाह न करने की धमकी दी है। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी का तीन साल पहले बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया था जिसका मामला न्यायालय में विचारधीन है। उस दौरान आरोपियों ने गवाही न देने की धमकी भी दी थी। इसके बाद कपूरपुर पुलिस की सुरक्षा के बीच गवाही हो पाई थी। अब आरोपियों ने पुत्री का निकाह न करने की धमकी दी है। पुलिस जांच कर रही है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502






















