👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उनसे अपील की कि सभी को नियमों के प्रति जागरूक करें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में लापरवाही कतई ना करें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई विजेंदर पाठक द्वारा समझाने पर छात्रों ने बड़े ही ध्यान पूर्वक उन्हें सुना और परिजनों को भी ट्रैफिक रूल के प्रति जागरूक करने की बात कही।






















