हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अधिकारियों की नाक के नीचे ओवरलोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ताजा मामला गुरुवार का है जब कुचेसर रोड चोपड़ा फ्लाईओवर के नीचे ओवरलोड ट्रक फंस गया। इस दौरान गन्नों की पूली बाइक सवार पर गिर गई जिससे वह मामूली रूप से चोटिल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को फ्लाईओवर के नीचे से निकाला गया।
दरअसल गन्ने की पूली से भरा एक ओवरलोड ट्रक जैसे ही कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वह फ्लाईओवर के नीचे फंस गया। चालक ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक निकालने का प्रयास किया तो उसमें रखी गन्ने की पूली गिरने लगी जिसके बाद पास से गुजर रहा बाइक सवार इस दौरान चोटिल हो गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
































