👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित नवीन मंडी के पास एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार और बाइक में सवार लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना से जुड़ा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई जिसके बाद बाइक और कार सवार लोग आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास भी किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103































