👁 0 views Views
छतनौरा में तीन लोगों की मौत के बाद लगाया स्वास्थ्य शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनोरा में बुखार से हुई तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया जहां 145 मरीजों की जांच हुई और 45 के नमूने लिए गए। आपको बता दें कि बुखार के प्रकोप के कारण गांव में एक महीने के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई जिससे तीन लोगों के घर में कोहराम मच गया। 12 अक्टूबर को उषा शर्मा, 26 अक्टूबर को मस्तराम तथा 12 नवंबर को 32 वर्षीय परमेश की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को गांव में शिविर लगाया और लोगों की जांच की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































