हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में स्थित एक अचार की फैक्ट्री में गुरुवार को अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में दहशत मच गई जिसके बाद वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
दरअसल फैक्ट्री में कुछ लोग काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक तीन फीट लंबे अजगर पर पड़ी। अजगर मिलने की सूचना फैक्ट्री में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम देर किए बिना तुरंत मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207


































