हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ चल रही है। ऐसे में एक यात्री अपनी पत्नी के साथ अवध असम एक्सप्रेस में सवार होकर असम जा रहा था। जैसे ही ट्रेन हापुड़ पहुंचने वाली थी तो यात्री की मौत हो गई जिसके बाद हापुड़ स्टेशन पर मृतक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पत्नी का कहना है कि उसके पति भीड़ के कारण ट्रेन में घबरा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के स्लीपर कोच S4 में काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी जिसकी वजह से मृतक का जी घबराने लगा।
राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले ललित कुमार पुरोहित अपनी पत्नी जग्गी के साथ ट्रेन के कोच संख्या S-4 में सवार होकर अपने ससुराल असम के डिब्रूगढ़ जा रहा था। उसकी पत्नी ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन चली तो यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इसके बाद ललित को सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेहोश हो गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया गया। जीआरपी ने ललित कुमार को उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430


































