गुरू पर्व पर प्रभात फेरियां शुरू,जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध में उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित पहली प्रभात फेरी शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार मेरठ तिराहे से संकीर्तन के साथ निकाली गई।प्रभात फेरी गुरूद्वारा से बुलंदशहर रोड, कोठी गेट आदि से सभी गुरु नानक नाम लेने वाले परिवारों में होकर वापसी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला पर अरदास उपरांत समाप्त होई। सरदार ब्रजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने बताया कि शुक्रवार से प्रभात फेरियों की आरंभता शुरू हो गई है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित 10 प्रभात फेरियां हर वर्ष अलग अलग मौहल्लों में निकाली जाती हैं जो की हापुड़ में लगभग 80 वर्ष से निरंतर जारी है। मुख्य ग्रंथी जी द्वारा सभी परिवारों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास बेनती की जाती है। 27 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व बड़ी सद्भावना एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314


































