हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी में खेतों की बुवाई कर रहे सेवानिवृत्ति फौजी पर दो लोगों ने गोली चला दी। राहत की बात यह रही कि किसान इस दौरान बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने सेवानिवृत्ति फौजी को फिर से रोका। विरोध करने पर हाथापाई की और हत्या की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को वह ट्रैक्टर लेकर सरसों की फसल की बुवाई करने के लिए खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिप कर बैठे दो लोगों ने उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चलाई। गनीमती रही कि अशोक इस दौरान बाल-बाल बच गए और उन्हें गोली नहीं लगी। घर जाते समय आरोपियों ने फिर से अशोक के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के राहुल और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


































