हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग कॉलोनी में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 12 नवंबर की शाम को बाग कॉलोनी निवासी सुमित कुमार के घर के बाहर कम्मो गाली देने लगा जिसका सुमित ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और वह अपने कुछ साथियों के साथ सुमित के घर पहुंचा और उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई पत्नी और भाई जितेंद्र को भी आरोपियों ने पीटा। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर हमला किया जिससे जितेंद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207

































