हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली के जंगल में फंदे से लटका एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतारा और उसकी शिनाख्त मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र त्रिलोक के रूप में हुई है जो दो दिन पहले घर से नाराज होकर चला गया था। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि सबली के जंगल में पेड़ से एक शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि युवक अपनी ही टीशर्ट को फाड़कर फंदा बनाकर लटक गया। प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500


































