हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्स्ट टाइम वाटर यानी नए मतदाता अब घर बैठे ही अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन ही इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही मतदाता वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच और त्रुटि को भी ऑनलाइन सही करा सकेंगे।
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू हो गई हैं। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक रखी गई है। इस अवधि में चार, पांच, 25 व 26 नवंबर और दो व 3 दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य को निर्वाचन आयोग ने हाईटेक बनाते हुए मैं हूं ना थीम पर कक्यू आर कोड जारी किया है जहां मतदाता क्यूआर कोड खुद स्कैन कर मतदाता वोटर लिस्ट में स्वयं के होने और न होने की पुष्टि कर सकेंगे। क्यूआर कोड से नाम स्कैन करने के बाद खुद ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बूथों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158


अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























