हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने घर में ही पशुवध करने का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर मांस व औजार बरामद किए है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हापुड़ के अली नगर मौहल्लें में एक घर में भैंस का वध हो रहा है, इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से गृहस्वामी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अधकटी भैंस, खाल, छुरी,सुंआ, कुल्हाड़ी आदि बरामद की है।
























