👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद ने गौशाला के लिए 1.01 हेक्टेयर भूमि दी है। शासन के निर्देश पर वृहद गौशाला बनाने के लिए पालिका ने भूमि दी है जिससे जल्द ही गौशाला का निर्माण कराकर आवारा पशुओं से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर निराश्रित गोवंशों को संरक्षण देने के लिए ब्लॉक और कस्बा में गौशालाओं का निर्माण होना है। अल्लाह बख्शपुर रोड पर 1.01 हेक्टेयर में भूमि की तलाश कर ली गई है। भूमि का प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में रखा गया था जहां सभी की सहमति के साथ गौशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया। बजट मिलने के बाद गौशाला का निर्माण शुरू होगा।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























