हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही रानीखेत एक्सप्रेस का स्याना रोड स्थित रेलवे फाटक पर इंजन फेल हो गया जिसके कारण दो घंटे तक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया जिसके बाद यात्रियों ने राहत मिली। गढ़मुक्तेश्वर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की तड़के करीब 1:56 पर मुरादाबाद की तरफ से रानीखेत एक्सप्रेस आ रही थी जो अचानक गढ़ में स्याना फाटक के पास पहुंचने के दौरान रुक गई और ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिसके बाद दूसरा इंजन मंगा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 2 घंटे तक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























