👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुरा में मृत गोवंश को जंगली जानवर और आवारा कुत्ते अपना निवाला बना रहे हैं। यह दृश्य देखकर ग्रामीण सहम गए जिन्होंने संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृत गोवंश के शव को गड्ढा खुदवा कर मिट्टी में दबाने का कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश को मृत पड़े हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और देखकर अनदेखा कर दिया। डायल 112 मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483
























