हापुड़ सहित 14 शहरों में 114 औद्योगिक भूखंड बेचेगा यूपीसीडा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने दिवाली पर 114 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी का ऐलान किया है। इस मेगा ई नीलामी में प्रदेश के सभी औद्योगिक भूखंडों को शामिल किया गया है। 18 नवंबर तक प्रपत्रों को दाखिल करने की तारीख है। 28 नवंबर से नीलामी शुरू होगी। यह प्लॉट बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर, मथुरा, हरदोई, बाराबंकी, कानपुर, अमेठी, प्रयागराज, हमीरपुर में स्थित हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























