भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के विनीत शारदा ने छात्रा कीर्ति के परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने गुरूवार को हापुड की पन्नापुरी निवासी होनहार छात्रा कीर्ति सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और उसके परिजनों से मुलाकात कर सात्वंना दी। उन्होंने कीर्ति सिंह के पिता के आवाह्न पर अपनी मेरठ स्थित फैक्ट्ररी में कीर्ति के भाई को नौकरी देने की घोषणा की साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा गुरूवार को पन्नापुरी निवासी कीर्ति सिंह के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कीर्ति के परिजनों को सात्वंना देकर बेटी के उत्साह की प्रशंसा की। इस दुखद घटना पर माता-पिता समेत अन्य परिजनों के लिए अपना दुख प्रकट किया। इस पर कीर्ति के पिता ने अपने बेटे के लिए सरकारी नौकरी की इच्छा जताई। विनीत शारदा ने उन्हे विश्वास दिलाया कि वह सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे लेकिन उन्होंने कीर्ति के भाई को अपनी कपड़े की फैक्ट्ररी में अच्छी नौकरी देने की घोषणा की। इसपर कीर्ति के पिता ने उनका धन्यवाद किया। इसके बाद विनीत शारदा घायल कीर्ति को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाकर अपने साहस का परिचय देने वाली उसकी सहेली दीक्षा जिंदल के गांधी गंज स्थित निवास पर पहुंचे। विनीत शारदा ने दीक्षा जिंदल की बहादुरी की प्रशंसा कर उत्सावर्धन किया। इसके बाद विनीत शारदा शहर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। इस मौके पर विनोद गुप्ता, अशोक बबली, कपिल सिंघल, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:


































