हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक तरफ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वहीं कुछ नौजवान कानून को ठेंगा दिखाते हुए उसका मजाक बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार रुपए का चालान किया है जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक मिला है। दरअसल मामला गुरुवार का है जब हापुड़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर प्रीत विहार चौक पार करने के बाद एक बाइक पर तीन नौजवान जाते हुए दिखाई दिए। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। साथ ही बाइक का चालक एक हाथ छोड़कर ठेंगा दिखा रहा था। जैसे ही मामला यातायात पुलिस के संज्ञान में आया तो उसने बाइक का चालान कर दिया। बता दें कि यह बाइक पंकज ठाकुर की है जिसका दो हजार रुपए का चालान किया गया है। यातायात प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में यातायात नियमों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996































