👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी रोहित ने घर में काम करने वाली नौकरानी और उसके पति पर 20 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरोप है कि पीड़ित की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही थी जिनका तीन अप्रैल को देहांत हो गया था। परिजनों ने बताया कि माता के उपचार के लिए रिश्तेदारों से उन्होंने 20 लाख रुपए लिए थे। माता के देहांत के बाद जब उन्होंने अलमारी देखी तो 20 लाख रुपए नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने नौकरानी और उसके पति पर 20 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























