हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणगंज के पास एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर अज्ञात कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामला 29 अक्टूबर का है जब थाना देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी निकेश अपने साथी हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी आकर्षक के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह नारायणगंज के पास पहुंचे तो अज्ञात कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















