हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने एक मामले में तीन के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और षडयंत्र रचने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहे कि मामलाल लेनदेन से जुड़ा है। जब युवक ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।
सिंभावली के गांव भोवापुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सचिन 26 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद घूमने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात उसका छोटा बेटा आकाश आया और वह सोने के लिए घर की छत पर चला गया जहां उसने सचिन को लहूलुहान और बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सचिन पर जानलेवा हमला किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:























