शूटर सांस्कृति बाना को दी बधाईयां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15वीं एशियन शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हापुड की बेटी सांस्कृति बाना के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृति बाना की चंद्रलोक कालोनी के दीप सिंह की बेटी है।
स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि व हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि सांस्कृति बाना ने शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर भारत के साथ साथ हापुड़ के नाम को भी ऊंचा किया है, आज देश को सांस्कृति बाना पर नाज है। सांस्कृति बाना ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रतियोगी को निरंतर प्रयास रत रहना चाहिए। जिंदगी में हार मान लेने से लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। समारोह में उपस्थित लोगों ने सांस्कृति बाना को उज्जवल के लिए शुभकामनाएं दी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























