छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को आयोजित होगी। एसएसवी इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। इसमें 647 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जायेगी। दिव्यांगों के लिए 10 बजे से दो बजे तक एग्जाम होगा। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जायेगी। व्यवस्थाएं बेहतर कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























