बहादुर छात्रा कीर्ति को सभासदों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी कीर्ति को कॉलेज से लौटते समय मोबाइल लुटेरे ने सड़क पर चलते ऑटो से गिरा दिया था जिसके चलते उसके सिर की हड्डी टूट गई थी और उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है, शोक की लहर है। बुधवार को सभासद कीर्ति के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। हापुड़ के सभासदों ने गमगीन माहौल में प्रशासन से मांग की कि कोई और बेटी ऐसी घटना का शिकार न हो। इसके लिए कड़े इंतजाम करने होंगे। सभासद विकास दयाल, रोहताश यादव, मुकेश कोरी, डा मुशीर, अजय कुमार कस्तूरी, धर्मेंद्र, संजय कुमार, सुशील शास्त्री, संजीव वर्मा ओर नितिन पाराशर मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























