मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया भवनों का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया और इस दौरान शॉर्ट सर्किट, निकास मार्ग, रसोई गैस सिलेंडर आदि के संबंध में अग्नि सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अग्निशमन यंत्र स्थापित करें जिससे आपात स्थिति में समय रहते हालातों पर काबू पाया जा सके।
सीएफओ मनु शर्मा ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जहां प्रतिष्ठान व भावनों में आग से निपटने वाले यंत्र को स्थापित करने के निर्देश दिए। हालांकि कुछ जगह यंत्रों को स्थापित करने की तैयारी पहले से ही की जा रही थी। सीएफओ के निर्देश है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093




























