👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोटला सादात और मीनाक्षी रोड पर सड़क किनारे इस तरह गंदगी का अम्बार लगा रहता है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले में गंभीरता दिखाने की मांग की है। वहीं आपको बता दें कि स्थानीय लोग भी सड़क पर पूरा करकट फेंक देते हैं जबकि कूड़ेदान कई बार खाली पड़े रहते हैं। सड़क किनारे जमा इस कूड़े की वजह लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि काफी ज्यादा बदबू आती है और जानवर भी इस कूड़े में खाने की तलाश करते हैं। साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि समय-समय पर क्षेत्र की सफाई हो जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।


























