👁 0 views Views
अंटी में पिस्टल लगा कर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ लिया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ पुलिस ने गांव आलम नगर में स्थित मंदिर के पास से एक ग्रामीण युवक को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी की अंटी में लगी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके एक कब्जे से एक अवैध पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस बरामद किए है।आरोपी गांव आलम नगर का विवेक है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207




























