👁 0 views Views
चोरी की बाइक के साथ धरा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो जनपद मेरठ से आकर गांव शेखपुर खिचरा में एक किराए के मकान में रह रहा था और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी गांव शेखपुर खिचरा का असलम है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430



























