हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों की गति को बढ़ाने के लिए रेलवे अंडरपास का निर्माण किया गया लेकिन बारिश के दौरान इन अंडरपास में अक्सर पानी भर जाता है जिसकी वजह से लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। अब लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे द्वारा मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर 47 अंडरपास पर संपवेल यानी सोख्ता का निर्माण कराया जाएगा जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को राहत मिलेगी। यदि जनपद हापुड़ की बात करें तो हापुड़ की सीमा में आठ अंडरपास बनाए गए हैं: दादरी, महमूदपुर, हाफिजपुर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में बनाए गए इन अंडरपास में बरसात के दौरान पानी भर जाता है जहां पर संपवेल का निर्माण कराया जाएगा। प्रति संपवेल पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























