रातभर जागते है हापुड़ के पुलिस कप्तान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा रात भर जाग कर लोगों को हर सम्भव सुरक्षा प्रदान करने में जुटे है। कप्तान स्वयं तो रात भर सड़कों पर गश्त करते है, तो अन्य पुलिस कर्मी भी सक्रिय दिखाई देते है। जब टीम का कप्तान एक्टिव होगा तो खिलाड़ी स्वयं चुस्त होंगे।
बात मंगलवार की मध्य रात की है जब पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा डायल-112 व नियंत्रण कक्ष का निरीक्षम करने अचानक जा पहुंचे और सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दिए। मध्य रात्रि के बाद कप्तान एचपीडीए पुलिस चौकी पहुंचे और कोतवाली पिलखुवा के अंतर्गत संचालित पीआरवी, लेपर्ड हाईवे व मोबाइल टीम को चैक किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से कहा कि अपराधी बचने न पाए। मुख्य मार्गों व सम्पर्क मार्गों पर चैकिंग में लापरवाही न बरती जाएं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























