
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के मरीजों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर गई है। मंगलवार को आठ मरीज मिलने से यह आंकड़ा बढ़कर 154 पहुंच गया है। साथ ही मंगलवार को 96 स्थान पर डेंगू का लार्वा मिला जिसे स्वास्थ्य विभाग ने नष्ट कर दिया। बेकाबू हो रहे डेंगू की वजह से लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है।
मंगलवार को 93 संदिग्धों के सैंपलों की जांच कराई गई जिनमें से आठ मरीजों का एलाईजा टेस्ट पॉजीटिव पाया गया। गांव सरावा, असौड़ा, गांधी विहार, आदर्श नगर कॉलोनी, बड़ा मोहल्ला, मोहन नगर कॉलोनी के रहने वाले लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। ऐसे में मरीजों का उपचार शुरू हो गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























