👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 570 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद की गई चरस की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजीव उर्फ गुल्लू पुत्र नन्नू और नन्हें निवासी आलमनगर थाना बहादुरगढ़ है।
बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच पूठ मार्ग आलमनगर नहर मंदिर के पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को रोक लिया जिसके कब्जे से 70,000 कीमत की 570 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















