हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी में झोड़ में गंदगी का अंबार लगा है। यहां नवरात्रि में इस्तेमाल की गई सामग्री भी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि झोड़ को साफ किया जाए जिससे यहां पनप रही बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सके। हालात इतने खराब हैं कि दूर से ही जबरदस्त बदबू आती है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोग इस झोड़ में नवरात्रि से जुड़ी सामग्री भी डाल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस झोड़ में काफी समय से गंदगी का अंबार लगा है। समय पर सफाई न होने की वजह से लोगों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संक्रामक रोगों के फ़ैलने की संभावनाओं को भी इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द ही झोड़ की सफाई की जाए।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















