सौतेली मां की शिकायत करने थाने पहुंची 12 साल की बच्ची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची गढ़ थाने पहुंची और अपनी सौतेली मां की शिकायत की। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की मां को थाने बुलाया और काउंसलिंग कर दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार एक 12 साल की बच्ची की उसकी सौतेली मां से रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद उसकी मां ने उसे पीटा जिससे खफा होकर 12 साल की बच्ची गढ़ थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। महिला हेल्प डेस्क ने अहम भूमिका निभाते हुए बच्चे की मां को थाने बुलाया और दोनों की काउंसलिंग कर उसे घर भेज दिया।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















