27 अक्तूबर के बाद होगा हापुड़ में किसानों का आंदोलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान नेताओं के साथ मारपीट अभद्रता करने के आरोपी दो व्यापारियों की गिरफ्तारी न होने से किसानों में गुस्सा पनपता ही जा रहा है और उनका यह गुस्सा 27 अक्तूबर के बाद किसी भी समय रंग दिखा सकता है। किसानों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, साथ ही आरोपी व्यापारियों द्वारा किसानों पर दर्ज मुकद्दमों को वापिस लिया जाए।
बता दें कि नवीन मंडी स्थल पर गत दिनों धान के मूल्य को लेकर व्यापारियों व किसानों के बीच कहासुनी हो गई थी जिस पर किसान नेता कुशल पाल आर्य ने हापुड़ के दो धान व्यापारियों राजेंद्र कुमार व नरेश त्यागी के विरुद्ध मारपीट, लूटपाट व डराने-धमकाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी इसके बाद व्यापारी ने भी किसान नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। व्यापारियों ने हड़ताल भी की। कुछ किसान नेताओं व व्यापारियों के बीच समझौता भी हुआ, तो व्यापारियों न व्यापार शुरु कर दिया, परंतु पीड़ित किसान समझौते से इंकार कर रहे है।
किसान नेता कुशलपाल आर्य व दिनेश खेड़ा आदि आरोपी व्यापारियों की गिरफ्तारी पर अड़े है और कहा है कि यदि 27 अक्तूबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन चलाएंगे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















