👁 0 views Views
बेधड़क होकर शराब बेच रहा था,पुलिस ने थामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अन्तर्गत पुराने टोल के पास बेधड़क होकर शराब बेच रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने धंधेबाज के कब्जे से 25 पव्वे शराब बरामद की है।आरोपी थाना सिम्भावली के बक्सर का अरविंद कुमार है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध शराब मिली है।आरोपी ने इधर -उधर से शराब लाकर बेचना स्वीकार किया है।पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















