हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से चोर 70 लख रुपए की टोटियां और कंप्यूटर के कीबोर्ड चोरी कर ले गए। चोरों ने इस दौरान मशीनों को भी क्षति पहुंचाई है। पीड़ित उद्यमी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली के हाजी उम्मेद की धौलाना के मसूरी गुलावठी रोड पर प्लास्टिक की टोटी बनाने का फैक्ट्री है। फेस एक में स्थित इस कारखाने को आम दिनों की तरह उद्यमी शनिवार को बढ़ाकर घर चला गया था। रविवार की सुबह जब वह फैक्ट्री पर पहुंचा तो देखा कि गेट और शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने फैक्ट्री में जमकर तांडव मचाया जिन्होंने लगभग 70 लाख रुपए की टोटियां और कंप्यूटर के की-बोर्ड चोरी कर लिए। साथ ही इंपोर्टेड मशीनों को भी क्षति पहुंचाई। इसके बाद पीड़ित उद्यमी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207






















