हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है और इसी क्रम में बाबूगढ़ पुलिस ने दो शराब तस्करों को 46 पव्वों के साथ पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बाबूगढ़ थाने में तैनात दरोगा जब्बार ने शेखपुर चौराहे के पास अभियान चलाया। इसी बीच चैकिंग के दौरान नीटू उर्फ सचिन पुत्र अतराज सिंह निवासी करनपुर कम्पिल फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 22 पव्वे बरामद किए हैं। वहीं शराब की तस्करी के मामले में एक अन्य आरोपी को भी बाबूगढ़ में साईं मंदिर के पास से पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहित पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम चक्रसेनपुर बाबूगढ़ है जिसके कब्जे से 24 पव्वे बरामद किए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















