👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम में गायक द्वारा लाइव परफॉर्मेंस के माध्यम से देवी-देवताओं का गुणगान किया जा रहा है जिससे माहौल पूरी तरह आस्था के रंग में रंग जाता है। भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार व शनिवार को अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित भैरव मंदिर के सामने राजीव विहार कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश भजन गायक है जो कि बालाजी मंदिर में पहुंचकर नवरात्रि के पावन पर्व पर पिछले कुछ दिनों से माहौल को आस्था की डोर में पिरो रहे हैं। वह लगभग शाम 6:00 मंदिर पहुंचते हैं जिनका साथ उनके सहयोगी राहुल वर्मा देते हैं।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















