गुर्जर नेता का शाल व पगड़ी से सम्मान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर यशवीर सिंह ने सादुल्लापुर बांगर गांव में पहुंच कर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह छोकर के आवास पर उनके चाचा जी सिपाही शहीद राजपाल सिंह जो की पंजाब रेजीमेंट की 15 पंजाब प्रथम पटियाला में थे के फोटो पर माल्यार्पण किया। जिन्होंने भारत पाक युद्ध में 3 दिसंबर 1971को देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। सिपाही शहीद राजपाल सिंह के शहीद होने के 45 साल बाद उनका फ़ोटो आर्मी से परिवार को मिला । डॉक्टर यशवीर सिंह के साथ चौधरी विजय हापुड, जिले सिंह,नीरज गोहरा, डॉक्टर बबीता व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉक्टर यशवीर सिंह को उत्तर प्रदेश सिख मिशन एवं गांव की तरफ से पगड़ी बांधी गई और एक तलवार एक शाल भेंट किया गया। डॉक्टर यशवीर सिंह के छोटे भाई श्री वीरेन्द्र सिंह इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार में एम एल सी है। श्री सिंह ने गांव में शहीद सिपाही के नाम पर एक खेल स्टेडियम और एक कन्या इन्टर कॉलेज बनवाने का आश्वासन दिया।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207






























