खाद्य टीम ने छापामारी कर कुट्टू के आटे व समा चावल के लिए सैम्पल
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेन्द्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे श्री संदीप कुमार, श्री ओम प्रकाश, श्री शिव दास सिंह, श्रीमती पूनम खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाते हुए पुराना बाजार हापुड़ से कूटू का आटा, बाबूगढ़ से समा का चावल एवं खजूर ,गढ़मुक्तेश्वर से अरहर की दाल , धौलाना से मखाना एक- एक नमूना संग्रहित किया।कुल 05 नमूने संग्रहित किये।लिए गए सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















