👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को गाजियाबाद में रैपिड रेल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए हापुड़ जिले को 100 बसों का लक्ष्य मिला है। ऐसे में भाजपाइयों ने रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। कार्यकर्ता गांव तथा शहर के मोहल्लों में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 25 बसें गढ़मुक्तेश्वर, 25 हापुड़ तो 50 बसें धौलाना विधानसभा को आवंटित की गई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















