हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर कट के पास बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में गाड़ी से पुलिस ने 4-5 कुंतल मांस बरामद किया है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि उन्होंने मांस के टुकड़े कब्जे में लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। लैब की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी के के नगर ने बताया कि प्रथम दृश्य यह मांस प्रतिबंधित पशु का प्रतीत होता है।
मामला बुधवार की सुबह करीब 6:15 बजे का है जब गढ़ की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन में पहुंची जहां से गाड़ी खेतों में गिर गई। कार में सवार दो लोग मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी तथा मांस के टुकड़ों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























