👁 0 views Views
डेंगू ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, बढ़ी चिंता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। डेंगू ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है। मंगलवार को डेंगू के सात मरीज मिले जिससे डेंगू का आंकड़ा बढ़ा है। इसके साथ ही 304 घरों में लारवा भी मिला जिसे नष्ट कर दिया गया है। मामलों में स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। अधिकारी लगातार सर्वे कर रहे हैं और डेंगू के लार्वा को नष्ट कर रहे हैं। वर्ष 2022 में डेंगू का यह आंकड़ा 76 था जो इस वर्ष अक्टूबर के महीने में 82 तक पहुंच गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























