हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने अपनी भाभी की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी देवर को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी देवर का नाम निसार पुत्र बदरुद्दीन निवासी गांव खगोई थाना सिंभावली है जिसने अपनी भाभी की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकार आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी देवर को अपनी भाभी पर अवैध संबंधों का शक था जिसके चलते उसने गोली मार कर अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने वेठ मोड़ से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को गांव खगोई में आरोपी ने अपने भाई गुलजार की पत्नी रानी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद 22 वर्षीय निसार ने तमंचा निकालकर अपनी भाभी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी देवर की पुलिस तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























